खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

मापा का मास्टर से प्रश्न, 3 का भाग 2

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
हे मापा, हे ट्रिनिटी, परम शक्तिशाली, सर्वप्रेमपूर्ण, सर्वदयालु, मुझे बताइए, आपने मुझसे यह कैसे कहा कि "शांति मेरी है," जबकि मुझे यहाँ कुछ खास हो रहा नहीं दिख रहा? बेशक, मैं जानती हूँ, मैं जानती हूँ कि जो लोग शांति के देशों, शांति की दुनिया और शांति क्षेत्र में हैं, वे पहले से ही शांति महसूस करते हैं, भले ही वे अभी भी इसी दुनिया में रहते हैं, लेकिन क्योंकि वे अपने कर्म में युद्ध की दुनिया और युद्ध क्षेत्र से नहीं हैं, इसलिए वे पहले से ही शांति महसूस करते हैं, और यहाँ तक कि सभी पशु-जन भी शांति महसूस करते हैं। वे मुझसे हर दिन, दिन में कई बार यह बताने आते हैं, और मैं जानती हूँ कि लोग शांति महसूस करते हैं। मेरे तथाकथित परमेश्वर के भक्त शांति महसूस करते हैं, लेकिन फिर भी कई निर्दोष नकारात्मक शक्ति के उलझे पंजे में फंसे हुए हैं जो कई, कई सदियों से इस ग्रह पर शासन कर रही है। और वह अपनी पकड़ और कसती जा रही है, लोगों को अंतहीन कष्ट पहुँचा रही है, महोदय। तो आप कहते हैं कि शांति मेरी है?

मैंने यह पहले भी सुना है, महोदय, शांति के राजा से, और सभी राजाओं से, और यहाँ तक कि पशु-जन भी आकर मुझे यही बताया था। लेकिन मैं पूर्ण शांति चाहती हूँ, मैं इस दुनिया के लिए, मानवता के लिए, उन सभी प्राणियों के लिए 100% शांति चाहती हूँ जो पहले से ही बहुत अधिक पीड़ित हो चुके हैं। मुझे इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि वे पीड़ा सहें, जब तक कि उन्हें बचा लिया जाए, एक उच्चतर लोक में उठा लिया जाए, लेकिन उनमें से सभी इतने भाग्यशाली नहीं हैं क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक कर्म बनाए हैं। इसलिए भले ही वे मर भी जाएँ, वे स्वर्ग नहीं जाएँगे। भले ही वे पीड़ा सहें, वे नरक से बच नहीं पाएँगे – उनमें से सभी नहीं। तो यह दुनिया बस वैसी ही है… इसका आधा या ज़्यादातर हिस्सा मुझे नरक जैसा लगता है। और मेरा दिल हमेशा के लिए दर्द में है, महोदय। मुझे बताइए कि आपने आज क्यों कहा, "विश्व शांति आपकी है," जिसका मतलब है कि विश्व शांति मेरी है। कृपया, क्या आप मुझे और स्पष्ट रूप से बता सकते हैं? मैं जानती हूँ कि मुझे यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। ऐसा लगता है कि मुझे आप पर संदेह है, लेकिन मैं अभी भी मानव दुनिया में हूँ और मुझमें मानवीय गुण, मानवीय प्रश्न, मानवीय तर्क, मानवीय आशा, मानवीय आकांक्षाएँ और मेरे चारों ओर के लिए मानवीय सहानुभूति है। तो कृपया दया करें और मुझे समझाएं।

तो मापा ने कहा, "आप, स्वयं, पहले से ही शांति हो। तुम, स्वयं, पहले से ही कर्म-मुक्त हो। खुश रहना चाहिए। इस दुनिया के लोग दयालु नहीं हैं और न ही शांति के योग्य हैं। बस उन्हें वैसे ही रहने दो।" ओह, महोदय, मैं जो कुछ भी मेरे पास है, उसके लिए वास्तव में आभारी हूँ। वास्तव में, बहुत ही गहराई से आभारी हूँ कि मेरे पास शांति है, काम करने के लिए एक शांतिपूर्ण जगह है, शांति है और मेरे पास वह सब कुछ है जिसकी मुझे वास्तव में ज़रूरत है। बस बात यह है कि… तो कृपया मेरे दिल को शांत करें। मेरा दिल आपसे बना है, आपके प्रेम से। यह दूसरे लोगों और दूसरे जीवों की भावनाओं को महसूस करना बंद नहीं कर सकती। भले ही मैं जानती हूँ, मैं जानती हूँ कि आपने मुझे क्या बताया, मैं सब कुछ समझती हूँ, लेकिन मैं दूसरों के लिए महसूस करना और उनके लिए दुख सहना बंद नहीं कर सकती- उन पशु-जन के लिए जिनके साथ क्रूरता से व्यवहार किया गया है; उन बच्चों के लिए जिन्हें आप का धन्यवाद करने का मौका नहीं मिलता; उन लोगों के लिए जो युद्ध क्षेत्रों, सूखे और ऐसे ही बाढ़ों में पीड़ित हैं, क्योंकि वे बस अज्ञानी हैं, हे प्रभु, या उन्हें उस नकारात्मक शक्ति द्वारा नशीला किया जा रहा है जो इतनी क्रूर है, जो आपके बच्चों का, आपके बच्चों का इतनी बेरहमी से शोषण कर रही है।

मैं अभी भी दुनिया में हूँ, हे प्रभु। मैं पूरी तरह से स्वर्ग में नहीं हूँ। मैं हर समय, एक ही समय में, अलग-अलग स्वर्गों में, चेतना के अलग-अलग स्तरों पर रहती हूँ, और जब मैं दूसरों को पीड़ित देखती हूँ तो मुझे पीड़ा होती है। जब दूसरों को दर्द होता है तो मुझे दर्द होता है। मुझे सब कुछ महसूस होता है क्योंकि मेरा दिल अभी भी मेरे चारों ओर की हर चीज़ की ही लय में धड़कता है। यही कारण है कि मैं उन्हें अपने क्षेत्र में लाने की इतनी कोशिश कर रही हूँ - शांति का क्षेत्र, ज्ञान का क्षेत्र, संतोष का क्षेत्र - जहाँ हमेशा काफी होने का, हमेशा शांति का, हमेशा खुश और आभारी होने का एहसास होता है। वे सभी ऐसा नहीं कर सकते, महोदय। मैं कभी शांति का अनुभव कैसे कर सकती हूँ? लेकिन मैं आपकी कृपा, आपकी अनुग्रह, आपके प्रेम के लिए पूरी तरह से, गहराई से, विनम्रतापूर्वक आभारी हूँ। सचमुच मैं आभारी हूँ। बस बात यह है कि मेरा दिल मेरे चारों ओर की इन सभी चीज़ों - मेरे चारों ओर के सभी लोगों, सभी प्राणियों- के साथ एक ही लय में धड़कना बंद नहीं कर सकती। यहाँ तक कि जब मैं किसी पेड़ को सड़ते हुए, कीड़ों, चींटियों वगैरह से खाए हुए देखती हूँ, तब भी मुझे उस पेड़ के लिए बहुत दुख होता है। मैं उस पेड़ के लिए प्रार्थना करती हूँ और उसे सांत्वना देती हूँ। और मुझे पता है कि शायद उस पेड़ का समय किसी बेहतर चीज़ में विकसित होने का है, और यह बात मुझे थोड़ा सांत्वना देती है।

लेकिन फिर भी, ऐसा लगता है जैसे आपने मुझे बताया कि कुछ बचाव केंद्रों में जानवर-जन को जानवर-जन का मांस खिलाया जा रहा है, इस प्रकार वे बुरे कर्मों को विरासत में पाते हैं। तो अगर मैं उनकी मदद करना जारी रखूँ, उन्हें दान दूँ, तो वे खाने के लिए दूसरे जानवर-जन को मारना जारी रखेंगे। मेरा मतलब है, जो लोग उनकी देखभाल करते हैं, उनकी मंशा तो अच्छी होती है, लेकिन फिर वे हत्या किए गए पशु-जन के मांस का कर्म खा लेते हैं, और वे अपने देखरेख में रहने वाले पशु-जन को भी अन्य पशु-जन के हत्या किए गए मांस से ही खिलाते हैं। इस प्रकार, उनका कर्म और भी बुरा होता जाता है। तो आप कह रहे हैं कि वे मर जाएँ और हत्या, यानी कत्ल का कर्म कम हो, जैसे उन पशु-जन का कत्ल किया हुआ मांस जो वे खाते हैं। और वे अगले जन्म में या परलोक में बेहतर होंगे या मुक्त भी हो जाएँगे।

मैं यह जानती हूँ, श्री मान, और मैं आपकी कही हर बात पर विश्वास करती हूँ। मैं यह सब जानती हूँ। बस मेरा दिल अभी भी टूट रहा है। कृपया मेरी मदद करें ताकि मेरा दिल अब और बुरा महसूस न करे, ताकि मुझे अब और किसी भी पीड़ा के लिए सहानुभूति न हो और न ही बेचैनी और अनिद्रा हो, क्योंकि मैं सुप्रीम मास्टर टेलीविजन के लिए काम करती हूँ और मुझे सभी खबरें जाननी और देखनी पड़ती हैं ताकि दूसरों को इंसान बने रहने, अधिक दयालु, अधिक परोपकारी और अधिक करुणामय बने रहने की याद दिला सकूँ, ताकि वे मुक्त हो सकें। तो, इस प्रकार, यह सारी पीड़ा मुझे हर दिन हमारे अपने सुप्रीम मास्टर टेलीविजन पर भी याद दिलाती है, मैं इससे बच नहीं सकती। मैं अनजान नहीं रह सकती। मैं एक सेकंड के लिए भी इस सारी पीड़ा को भूल नहीं सकती। तो मुझे पता है कि यह मेरी गलती है। मुझे पता है कि यह मेरी गलती है कि कभी-कभी मैं लोगों पर भरोसा भी कर लेती हूँ, लोगों की मदद भी कर लेती हूँ, लेकिन मुझे बुरा परिणाम मिलता है। आखिर में, मुझे पता है कि यह सब मेरी ही गलती है, लेकिन मैं क्या करूँ, श्री मान? जिस दिन तक मैं इस भौतिक संसार को छोड़कर अपने सच्चे धाम वापस नहीं चला जाती, मुझे यह सारी पीड़ा सहनी ही पड़ेगी।

कृपया, मैं कृतघ्न नहीं हूँ, परमेश्वर। मैं हर दिन सचमुच आभारी हूँ, और आप यह जानते हैं। और मैं आभारी हूँ कि आप मुझे अपनी ही शांति के बारे में बताते रहते हैं, जैसे कि अपना काम देखो, और अपनी शांति का आनंद लो, अंदर-बाहर – उन सभी चीज़ों का आनंद लो जो आपने मुझे प्रदान की हैं, हे प्रभु। मैं जो सोच रही हूँ वह यह है, कि अगर मैं पूरी तरह से ठीक हूँ, पूरी तरह से परिपूर्ण, अपने जीवन में पूरी तरह से खुश हूँ, और अगर मैं उनमें से किसी की भी मदद नहीं कर सकती, तो मैं इसके बारे में अच्छा कैसे महसूस कर सकती हूँ? लेकिन इसके बारे में सोचने पर, मैं बहुत भाग्यशाली हूँ। मेरी सोच में, मैं इस दुनिया में, इस ब्रह्मांड में सबसे भाग्यशाली प्राणी हूँ। और मैं बहुत, बहुत आभारी हूँ कि आपकी शक्ति, आपके प्रेम के द्वारा, कई लोग अभी भी दीक्षा लेने, परमेश्वर के निकट आने, अपने भीतर के परमेश्वर के बारे में और अधिक समझने और घर जाने के लिए तैयार होने आते हैं, क्योंकि वे पहले ही थक चुके हैं, हे प्रभु। जो भी आपकी कृपा और मार्गदर्शन से मेरे पास आए हैं, वे इस उथल-पुथल भरी दुनिया में जीते-जीते पहले से ही आधे मर चुके हैं। मैं बहुत आभारी हूँ कि आप उन्हें क्षमा करते हैं, उन्हें मेरे पास लाते हैं और उन्हें बदलते हैं, मेरे शारीरिक प्रयास और मेरे परमेश्वर के शिष्यों के प्रयास से, आपके मार्गदर्शन में उन्हें एक संत बनाते हैं।

मैं आपको हमेशा के लिए धन्यवाद दे रही हूँ कि आपने हमें आपका काम करने, आपका मिशन पूरा करने का यह पवित्र सौभाग्य दिया। मैं हर दिन इसके लिए आपको धन्यवाद देती हूँ। तो भले ही मैं और कुछ खास न कर सकूँ, भले ही मैं सभी राजाओं से बात न कर सकूँ, भले ही मैं दूसरों के दुख से अपने दिल में अभी भी बेचैन महसूस करूँ, मैं हमेशा के लिए आपकी आभारी हूँ, महोदय। मुझे लगता है कि मैं बस दूसरों की खुशी के लिए "लालची" हूँ। मैं नहीं जानती कि इसे कैसे सुधारूँ - कि मैं दूसरों के लिए बेचैन, चिंतित और पीड़ित न रहूँ। मैं अभी भी नहीं जानती कि यह कैसे करें, हे महाराज। अगर मैं अभी भी दूसरों के लिए और अधिक शांति चाहती हूँ तो मुझे क्षमा करें। मुझे क्षमा करें। सचमुच मुझे क्षमा करें। ऐसा नहीं है कि मैं अपनी शांति, खुशी और उन सभी चीज़ों के लिए अकृतज्ञ हूँ जो आप देते हैं। बस बात यह है कि मैंने दूसरों को देखा है जिनके पास वह नहीं है जो मेरे पास है। यही मुझे दर्द देता है, महोदय। कृपया मुझे क्षमा करें।

मैं नहीं… मैं समझती हूँ। मैं अकृतज्ञ नहीं हूँ। मैं बस यह नहीं जानती कि अपने दिल को कैसे काबू करूँ। अगर आप कृपया मुझे रास्ता दिखाएँ, इसे ठीक कर दें। लेकिन कृपया मुझे यह न कहें, मुझे यह आदेश न दें कि मैं पीड़ा में डूबी मानवता को, जो कष्ट झेल रही है, भूल जाऊँ। क्योंकि आप मुझे भी बहुत कुछ देते हैं। मैं सांझा करना कैसे नहीं चाह सकती, श्रीमान? मैं आप ही हूँ, और आप प्रेम हैं, और आप रक्षक हैं, और आप दयालु हैं, और उन सब का और भी अधिक। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं… मेरा मतलब है, मुझसे यह पूछें या यह उम्मीद करें कि मैं उन सब में से कुछ भी नहीं हूँ? मैं हमेशा के लिए आभारी हूँ, श्री मान। मुझे बस यह नहीं पता कि जब दूसरों को दर्द होता है तो मैं दर्द महसूस किए बिना कैसे रहूँ। मैं बस बहुत भावुक हूँ। मैं बस थोड़ी देर आराम करूँगी। मैं बस थोड़ी देर के लिए रुक जाऊँगी। और आप मुझे कुछ और बताएँ, महाराज, इसके बाद… इसके बाद जब मैं शांत हो जाऊँ।

Photo Caption: "सुंदरता हमेशा दिखावे में नहीं होती, घर के पिछले हिस्सा का कोना भी आरामदायक हो सकता है"
और देखें
सभी भाग (2/3)
1
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-08-13
3515 दृष्टिकोण
2
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-08-14
3013 दृष्टिकोण
3
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-08-15
2992 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
32:28

उल्लेखनीय समाचार

329 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-08-22
329 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-08-22
1350 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-08-22
2255 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-08-21
8654 दृष्टिकोण
35:21

उल्लेखनीय समाचार

822 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-08-21
822 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-08-21
1440 दृष्टिकोण
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-08-21
648 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-08-21
1656 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड