खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

सितारों के साथ शामें, भाग 5/10

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
(क्या आप रूस जा रहे हैं?) हां, मुझे आमंत्रित किया गया है और वे इसके बारे में कुछ योजना बनाने में मेरी मदद करेंगे। (और आपको किसने आमंत्रित किया है?) उदाहरण के तौर पर, हमारी एक दोस्त हैं। उन्हें इसके बारे में बताएं। (उन्हें मॉस्को में मेयर के कार्यालय से आमंत्रित किया गया है।) उन्हें बेहतर पता है। (जी हां। उन्होंने कहा कि आपको मॉस्को के मेयर श्री लुज़कोव ने आमंत्रित किया है।) हाँ, यह सही है। (तो, आप रूस में क्या करने वाले हैं?) उन्होंने मुझसे वहां जाकर आपके देश का दौरा करने का अनुरोध किया है। सबसे पहले तो इसलिए कि यह एक महान देश है, और दूसरा, शायद अपने लोगों के कुछ आध्यात्मिक सवालों के जवाब देने के लिए। (आध्यात्मिक से आपका क्या तात्पर्य है?) खैर, उन्हें बेहतर पता है। उन्होंने मुझसे पूछा।

(दरअसल, सुप्रीम मास्टर [चिंग हाई] लोगों की, गरीबों की और बेघरों की मदद करती हैं। वह आर्थिक रूप से दोनों का मदद करती हैं, और प्रत्यक्ष रूप से यह सिखाती हैं कि व्यक्ति को शांतिपूर्वक, प्रेम से, धूम्रपान रहित और शराब रहित जीवन जीना चाहिए। तो, इस मायने में यही उनका आदर्श वाक्य है। और इसलिए, वह यह संदेश देना चाहती है कि दुनिया एक है, और लोग एक हैं, और यह कि - "आइए हम भाई-बहनों की तरह रहें," यही उनका आदर्श वाक्य है। यदि आपके मन में उनके लिए कोई प्रश्न हो तो कृपया पूछें।) (धन्यवाद। बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं अब उनसे पूछूंगी: "क्या यह किसी प्रकार का धार्मिक समूह है या नहीं?") (नहीं।)

(क्या यह किसी प्रकार का धार्मिक समूह है, या यह केवल आध्यात्मिक है?) मुझे ठीक से नहीं पता कि इसे क्या कहते हैं। नाम तो बस मनुष्य की देन हैं। हम वास्तव में भीतर जाकर ईश्वर से संपर्क करते हैं। (आत्मा से?) ईश्वर का राज्य और हमारे भीतर की आत्मा, बहुत सरल। और हम चाहे जिस भी धर्म का पालन करें... हमारे समूह में कैथोलिक, मुस्लिम, हिंदू, बौद्ध जैसे सभी प्रकार के धर्मों के अनुयायी हैं, इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। जब तक हमें अपने भीतर शांति मिल गई है और हमें ईश्वर का राज्य मिल गया है, और हम अपने सभी भाइयों और बहनों के साथ शांतिपूर्वक रहते हैं, तब तक यही सबसे महत्वपूर्ण है। हमें अपने भाई-बहनों की भी मदद करनी होगी।

(आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। क्या आप कुछ अनाथालयों का दौरा करने जा रहे हैं या... बेघरों के लिए, माता-पिता विहीन बच्चों के लिए घर। अनाथालयों? (अनाथालयों।) क्या आप भी उनसे मिलने जा रहे हैं? जी जी, जी मैडम। जी। वे मुझे भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। और बेशक, अगर मुझे मौका मिले तो, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। और अगर हम किसी भी तरह से मदद कर सकते हैं, तो हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे - आध्यात्मिक रूप से भी और भौतिक रूप से भी। जी हाँ। हम दोनों काम करते हैं। (मैं आपके विशाल हृदय के लिए आपको धन्यवाद कहना चाहता हूँ।) आपका भी धन्यवाद। और ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।

(रूस में आपका स्वागत है। रूस को इस समय आप जैसे लोगों की जरूरत है। ईश्वर आपका भला करे। ईश्वर आपके देश को आशीर्वाद दें। (धन्यवाद।) (आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।) (धन्यवाद।) (आप मॉस्को कब आ रहे हैं?) यह ईश्वर की इच्छा है, लेकिन जैसे ही आप तैयार होंगे, मैं भी तैयार हूँ। (ठीक है। धन्यवाद।) (तब तो वह सचमुच मिलने आएगी।) (आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।) ईश्वर आपका भला करें। ये लोग मुझसे प्यार करते हैं। उन्हें देखो। (हाँ।) पनीर! (वहाँ क्लिक करें।) वह भी मुझसे प्यार करते हैं। (ये लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।) आपको प्यार है! (शुभ रात्रि।) (शुभ रात्रि।)

(आपको पता है कि रूसी टेलीविजन के लिए वह एक बहुत अच्छा साक्षात्कार था।) बहुत अच्छा था।) मुझे लगता था कि मैं लोगों से बात करने में बहुत शर्मीली हूँ। (नहीं, नहीं, नहीं। यह सुंदर था।) और मैंने कुछ महत्वपूर्ण बातें भी कही थीं।) क्या कहा आपने? (मैंने बहुत महत्वपूर्ण बातें भी कही थीं।) जैसा की? जैसा मैंने कहा, "सुप्रीम मास्टर, वह पूरी दुनिया की यात्रा कर रही है (ओह हाँ?)" और लोगों को शांति, प्रेम और खुशी देर रही हैं। (ठीक है।) वह अपनी विधि साँझा कर रही हैं। फिर मिलेंगे! फिर मिलेंगे! ईश्व्र आपका भला करें। (अलविदा!) (अलविदा!) (हम आपसे प्यार करते हैं।) (मुझे आपसे दोबारा मिलने की आशा है।) हाँ, हाँ। मुझे यहाँ से निकलना होगा। “अरीवेदरची (फिर मिलने तक अलविदा)।” ठीक है, प्रिये, अलविदा! फिर मिलेंगे। अलविदा। अपना ख्याल रखना। ईश्वर आपका भला करे। अलविदा।

अगले वर्ष, रविवार, 26 मार्च, 2000 को, हॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक समारोह, 72वाँ अकादमी पुरस्कार समारोह, उसी भव्य स्थल, श्राइन ऑडिटोरियम में फिर से आयोजित हुआ, जहाँ फ़िल्म उद्योग की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों को ऑस्कर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस रोमांचक शाम के दौरान, "Night of 100 Stars" ऑस्कर समारोह एक बार फिर बेवर्ली हिल्स के विशिष्ट होटल में आयोजित किया जा रहा था। ऑस्कर पुरस्कारों के सम्मानार्थ आयोजित इस समारोह में हॉलीवुड के लगभग 200 सितारों ने भाग लिया। हालाँकि, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई अपने विश्व व्याख्यान दौरे में व्यस्त थीं और उन्होंने अपने दोस्तों को शुभकामनाएँ भेजीं। कई सुपरस्टार्स ने सुप्रीम मास्टर चिंग हाई को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

नमस्कार, मैं केन हुथमकर हूँ। मुझे नहीं पता कि आपको मैं याद हूँ या नहीं, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, लेकिन मैं आपसे पिछले साल मिला था और मुझे पता चला है कि आप इस साल दौरे पर हैं और मैं आपको बहुत सारी सफलता और खुशी और एक बहुत ही सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं देना चाहता हूँ और मुझे उम्मीद है कि हम आपको अगले साल देखेंगे।

सुप्रीम मास्टर [चिंग हाई], हम यह पार्टी आपके बिना ही कर रहे हैं। तो, हमें उम्मीद थी कि आप यहाँ होंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश, हम समझते हैं कि शायद आपके समय की कमी के कारण आप आज शाम हमारे साथ शामिल नहीं हो सकती। हम सदैव आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं, आप सदा प्रसन्न रहें, और जिस प्रकार आप लोगों की सहायता करती हैं, उसी प्रकार सदैव करती रहें। मैं आपके व्याख्यान दौरों के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं, और मुझे उम्मीद है कि लोग आपके अर्थ और आपके संदेश को समझेंगे जो हर किसी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और आर्मेनिया के लिए आपका धन्यवाद, जो अर्मेनियाई लोगों के लिए बहुत मददगार है। मुझे उम्मीद है मैं आपको जल्द देखूंगा।

नमस्ते, सुप्रीम मास्टर [चिंग हाई]। काश आप इस साल हमारे साथ होतीं। मुझे पिछले वर्ष की वह घड़ी याद है, जब हम सब एक साथ थे, और हमने बहुत अच्छा समय बिताया था। मैं आपकी सफलता और शुभकामनाओं की कामना करती हूँ।

शुभ संध्या, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई। मुझे खेद है कि आप इस वर्ष यहां नहीं आ सकीं, लेकिन मैं आपके व्याख्यान दौरे के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं। और धन्यवाद।

सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, प्रणाम! आपको!

और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई, आपको मेरा सादर प्रणाम। काश,आप यहाँ हमारे साथ होतीं।

प्रणाम, सुप्रीम मास्टर चिंग हाई। आपके बारे में सोचना कितना सुखद है, और काश आप यहाँ होती। मुझे पिछले साल आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। और मैं जानती हूँ कि आपका आनंद, आपकी सुंदरता और आपका चमत्कार जो आप सभी में फैलाती हैं, दुनिया को बहुत लाभ पहुँचाता है। ईश्वर हमेशा आपका ध्यान रखें। मैं आपको प्यार करती हूं, शुभ रात्रि!

आप जहाँ भी हों, मेरी यही कामना है कि आपको सब कुछ बेहतरीन मिले, और आपको कैलिफ़ोर्निया वापस आना चाहिए क्योंकि यहाँ का मौसम बहुत अच्छा है और कैलिफ़ोर्निया आपको याद कर रहा है, तो... फिर मिलेंगे!

पिछले साल से हमें आपकी बहुत याद आई। और आप बहुत खूबसूरत हो। लड़कियाँ यहाँ हैं, और हम बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं, और हमें उम्मीद है कि आपसे जल्द ही फिर मुलाकात होगी।

मैंने यही देखा था। मैंने उन्हें बात करते हुए खा, देयह एक ऐसे चैनल पर था जिसे मैं आमतौर पर नहीं देखता। मैं चैनल बदल रहा था, और यह काफी बढ़िया था। हर शनिवार। मैं इसे रिकॉर्ड कर सकता हूं और घर आकर देख सकता हूं क्योंकि मैं "एंटरटेनमेंट एंड स्पोर्ट्स टुडे" टेलीविजन शो के लिए आठ से... तक काम करता हूं।

प्रणाम सुप्रीम मास्टर [चिंग हाई]। हम आशा करते हैं कि आप कुशल मंगल हों और अपने अच्छे वचनों का प्रसार करते हुए हजार वर्ष तक जीवित रहें। मुझे खेद है कि आप इस वर्ष यहां नहीं हैं क्योंकि हमने बहुत अच्छा समय बिताया। लगभग 200 सितारे। लेकिन आपके शिष्य यहाँ हैं, और वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि फिल्म फाउंडेशन के लिए आयोजित "Night of 100 Stars" में आपकी बात का पप्रसार हो। आशा है कि, आप अगले साल हमारे साथ होंगी। हम आपकी प्रतीक्षा करेंगे।

जैसा कि हम हॉलीवुड सितारों और सुप्रीम मास्टर चिंग हाई के साथ उनकी मुलाकातों की इन हार्दिक यादों को याद करते हैं, हम इन दिग्गजों के जीवन में सुप्रीम मास्टर चिंग हाई द्वारा लाए गए स्थायी प्रभाव को देखते हैं। उनका निःशर्त प्रेम और ज्ञान उनके लिए एक सुखद सुकून है।

इन कलाकारों की कलात्मकता के बिना, हमारा जीवन इतना रोचक नहीं होता। वे हमारे लिए आनंद और कल्पना की दुनिया लेकर आते हैं। और सुप्रीम मास्टर हाई में, उनकी आंतरिक शांति और खुशी के माध्यम से, ये प्रतिभाशाली व्यक्ति आध्यात्मिक सांत्वना की भावना पाते हैं।

जैसा कि महान नाटककार विलियम शेक्सपियर ने लिखा है: "सारा संसार एक रंगमंच है और सभी पुरुष और महिलाएं केवल कलाकार हैं।" और यह सचमुच ऐसा ही है। समय के साथ सभी तारे चमकेंगे और मंद पड़ेंगे। केवल संबुद्ध गुरुओं का प्रकाश ही इस पृथ्वी को प्रकाशित करता रहेगा। जब पर्दा गिर जाएगा और हमारे लिए आकाश में तारों के बीच अपने मूल घर लौटने का समय आएगा, तो हमारे पास रास्ता दिखाने के लिए एक मार्गदर्शक होगा। एक सच्चा दोस्त जिनकी रोशनी हमेशा चमकती रहेगी।
और देखें
सभी भाग (5/10)
1
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-06-30
2519 दृष्टिकोण
2
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-04
1941 दृष्टिकोण
3
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-07
1887 दृष्टिकोण
4
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-11
1334 दृष्टिकोण
5
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-14
1037 दृष्टिकोण
और देखें
नवीनतम वीडियो
सौंदर्यवादी क्षेत्रों के बीच एक यात्रा
2026-07-14
1029 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-14
2361 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-13
1447 दृष्टिकोण
36:56

उल्लेखनीय समाचार

866 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-13
866 दृष्टिकोण
स्वर्ण युग प्रौद्योगिकी
2026-07-13
822 दृष्टिकोण
अच्छे लोग, अच्छे काम
2026-07-13
846 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-07-13
2580 दृष्टिकोण
35:51

उल्लेखनीय समाचार

1119 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-07-12
1119 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड