खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचार प्रसारण – २० अक्टूबर २०२६
ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरमीनिया ने कहा कि अमेरिका के क्षेत्र से हटने पर होर्मुज़ जलडमरूमध्य फिर खुल जाएगा, उन्होंने चेतावनी दी कि अन्यथा ईरान अमेरिकी सेनाओं को बाहर निकाल देगा (Fox News)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए १६ अक्टूबर को रूस पर नए प्रतिबंधों के पैकेज को लागू होने से २ दिन पहले रोक दिया। इन उपायों में रूसी अधिकारियों, बैंकों और तेल निर्यात करने वाले टैंकरों को निशाना बनाया गया था, साथ ही रूसी ऊर्जा के प्रमुख खरीदारों पर १००% तक शुल्क लगाने की अनिवार्यता थी। यह निर्णय अमेरिका द्वारा रूसी डीज़ल खरीदने का समझौता करने के बाद लिया गया (Al Jazeera)
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने १६ अक्टूबर को पोप लियो चौदहवें से कहा कि वे रूस-नियंत्रित ओलेश्की [यूक्रेन (यूरेन)] में नागरिकों तक आवश्यक सामग्री पहुँचाने की वेटिकन की पहल का समर्थन करते हैं और सहयोग करने पर सहमत हैं। पोप ने स्थानीय युद्धविराम का आग्रह किया था, ताकि नगर में खाद्य और चिकित्सा सहायता पहुँच सके और नागरिक स्वेच्छा से बाहर निकल सकें (Reuters)
राष्ट्रपति पुतिन ने १६ अक्टूबर को कहा कि रूस सीमा के पास यूक्रेन (यूरेन) के भीतर एक “सुरक्षा क्षेत्र” बना रहा है और भविष्य की शांति वार्ताओं में इस पर बातचीत नहीं करेगा। रूस ने कहा कि प्रस्तावित क्षेत्र सीमा के ६६० किलोमीटर हिस्से में फैला है और इसका ७०% भाग रूसी नियंत्रण में है, लेकिन यह नहीं बताया कि यह यूक्रेन (यूरेन) के भीतर कितनी दूर तक जाता है (Reuters)
ब्रिटेन ने 15 अक्टूबर को 1.7 करोड़ पाउंड की धनराशि देने की घोषणा की, ताकि यूक्रेन (यूरेन) के चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सुरक्षात्मक आवरण की मरम्मत में मदद की जा सके, जो 2025 में रूस के ड्रोन हमले से क्षतिग्रस्त हो गया था (Gov.uk)
राष्ट्रपति पुतिन ने ५ विदेशी कंपनियों की रूसी परिसंपत्तियों को अपने नियंत्रण में लेने और उन्हें हाल ही में स्थापित रूसी कंपनी सेंटर कैपिटल के अस्थायी प्रबंधन में रखने का आदेश दिया। ये कंपनियाँ फ़र्श की सामग्री, स्वच्छता उत्पाद और पैकेजिंग बनाती हैं, इनका संयुक्त वार्षिक राजस्व ५३.२ करोड़ यूरो से अधिक है। इस कदम से उन देशों की कंपनियों पर रूस की कार्रवाई और बढ़ी है, जिन्हें वह “अमित्र” कहता है, रूस इसे आंशिक रूप से पश्चिमी देशों द्वारा रूसी परिसंपत्तियाँ फ्रीज़ करने का प्रतिशोध बताता है (euronews)
यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संघ की परिषद की अध्यक्षता कर रहे आयरलैंड ने १५ से १६ अक्टूबर को मानवीय सहायता कर्मियों की सुरक्षा पर पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया। इससे पहले, २०२५ में विश्वभर में रिकॉर्ड १,१८७ कर्मी मारे गए, घायल हुए, अगवा किए गए या हिरासत में लिए गए थे। सम्मेलन में व्यावहारिक सुरक्षा उपायों और हमलों के लिए जवाबदेही पर ध्यान केंद्रित किया गया (European Commission)
अमेरिकी पशु क्रूरता निवारण संस्था (ASPCA) [अमेरिका] ने ८ अक्टूबर को अपने २०२६ करुणा पुरस्कार समारोह में मानव और पशु-जन नायकों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में खोज एवं बचाव करने वाले कुत्ता-जन कैन्यन, उपचार में सहायक लघु घोड़ा-जन एडन और पर्ल तथा क्रेग वॉट्स शामिल थे, वॉट्स पहले मुर्गी-जन पालते थे, लेकिन अब मशरूम उगाते हैं और अन्य किसानों को औद्योगिक पशु-जन पालन छोड़ने में सहायता करते हैं। जुलाई २०२५ में टेक्सस [अमेरिका] के कैंप मिस्टिक के पास आई बाढ़ में जान गँवाने वाली ८ वर्षीय एलोईज़ ‘लुलु’ पेक को पशु-जन के प्रति उनकी करुणा के लिए मरणोपरांत सम्मानित किया गया (ASPCA)
भूमि हस्तांतरण विधेयक को कांग्रेस के दोनों सदनों से मंज़ूरी मिलने के बाद, लोअर एल्वा क्लैलम मूलनिवासी समुदाय को अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एल्वा नदी के किनारे की लगभग ४४५ हेक्टेयर पैतृक भूमि वापस मिलने के लिए अब केवल राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की प्रतीक्षा है। भूमि की वापसी से यह मूलनिवासी समुदाय उन पवित्र स्थलों और ऐतिहासिक गाँवों से फिर जुड़ सकेगा, जिन्हें १८५५ की संधि में सौंप दिया गया था (Good News Network)
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय [अमेरिका] की एक प्रयोगशाला ने २०२५ में मस्तिष्क को संक्रमित करने वाले दुर्लभ कवक क्लैडोफियालोफोरा बैंटियाना के १४ मामले पहचाने, जबकि २००९ से २०२३ के दौरान प्रति वर्ष १ से ५ मामले मिलते थे। लगभग आधे संक्रमण ऐसे लोगों में होते हैं, जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली में पहले से कोई समस्या नहीं होती, शोध के अनुसार, इस संक्रमण में मृत्यु दर ६०% से ७०% है। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्रों का कहना है कि इस वृद्धि का कारण अज्ञात है, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर मामलों की निगरानी और मस्तिष्क के फोड़ों की जाँच करने वाले डॉक्टरों में जागरूकता बढ़ाने की माँग की है (Fox News)
मेडागास्कर, अंद्रानोलालिना [मेडागास्कर] में न्यूमोनिक प्लेग के ५ संदिग्ध मामलों की जाँच कर रहा है, जिनमें एक ही परिवार की ३ मौतें शामिल हैं। अधिकारी संपर्क में आए लोगों को बचाव के लिए एंटीबायोटिक दे रहे हैं और निगरानी बढ़ा रहे हैं। इस बीच अन्य स्थानों पर और संदिग्ध तथा पुष्ट मामले सामने आ रहे हैं (Global Risk Atlas)
१४ अक्टूबर को WHO [विश्व स्वास्थ्य संगठन] ने पुष्टि की कि मिस्र ने स्वर्ण श्रेणी का दर्जा बरकरार रखा है, जो हेपेटाइटिस C के उन्मूलन की दिशा में असाधारण प्रगति दर्शाता है, मिस्र यह मान्यता पाने वाला पहला देश है। देशव्यापी जाँच में ६ करोड से अधिक लोगों की जाँच हुई, जबकि ४५ लाख से अधिक लोगों को उपचार मिला (State Information Service)
सुबह बार-बार छींक आना एलर्जीजनित या गैर-एलर्जीजनित नासाशोथ का संकेत हो सकता है, जिसे परागकण, धूल के सूक्ष्मजीव, सुगंध, कुछ दवाएँ या हार्मोन संबंधी बदलाव उत्पन्न कर सकते हैं। पेट का अम्ल ऊपर आने से ऊपरी श्वसन मार्ग में जलन हो सकती है, लेकिन इससे सीधे छींक आना दुर्लभ है। विशेषज्ञ बिस्तर की चादरें नियमित रूप से धोने, वैम से सफ़ाई करने, घर के भीतर आर्द्रता ५०% से कम रखने, वायु शोधक इस्तेमाल करने और एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों से संपर्क सीमित रखने की सलाह देते हैं। लक्षण बने रहने पर मूल कारणों का पता लगाने के लिए चिकित्सकीय जाँच आवश्यक है (VnExpress)
सिंगापुर ने इंडोनेशिया के जंगलों में लगी आग से जुड़ी कंपनियों पर मुकदमा चलाने की चेतावनी दी है धुएँ से दक्षिण-पूर्व एशिया में लाखों लोग प्रभावित हैं, स्कूल बंद करने पड़ रहे हैं और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आग से जुड़े श्वसन संक्रमण के लगभग २८० हज़ार मामले बताए हैं, जिनमें ६० हज़ार से अधिक मामले ५ वर्ष से कम उम्र के बच्चों के हैं। राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और ज़मीन जलाने के लिए ज़िम्मेदार कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई के बढ़ते दबाव के बीच इंडोनेशिया बाहरी सहायता स्वीकार करने पर सहमत हो गया है (The Guardian)
नेचर पत्रिका में १५ अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भित्तियाँ बनाने वाली ७७४ प्रवाल प्रजातियों के पुनर्मूल्यांकन में ३४० [४४%] प्रजातियों पर विलुप्ति का बढ़ा हुआ खतरा पाया गया। समुद्र का बढ़ता तापमान और गंभीर विरंजन प्रवाल भित्तियों को खतरे में डाल रहे हैं, इससे वैश्विक तापवृद्धि सीमित करने और समुद्री जैव विविधता की रक्षा की तत्काल आवश्यकता उजागर होती है (Nature)
ब्रिटिश पक्षिविज्ञान न्यास के शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन से २०५० तक ब्रिटेन और आयरलैंड में पफ़िन-जन की आबादी तेज़ी से घट सकती है। गर्म होते समुद्र, भीषण तूफ़ान और घटते खाद्य स्रोत समुद्री पक्षी-जन के अस्तित्व, प्रजनन की सफलता और चूज़ों के भोजन के लिए खतरा हैं (Shetland News)
२०२४ की बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा के बाद स्पेन के संशोधित बाढ़ मानचित्रों में वालेंसिया [स्पेन] की बाढ़-संभावित भूमि का क्षेत्रफल ६१.२% बढ़कर ४३,७७९ हेक्टेयर हो गया है। प्रस्तावित नियमों के तहत घरों को ज़मीन से ऊँचा बनाना अनिवार्य हो सकता है और अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में निर्माण सीमित किया जा सकता है (EuroWeekly News, Europapress.es)
इस पतझड़ में कुवैत के समुद्र तट और आर्द्रभूमियाँ प्रवासी पक्षी-जन का स्वागत कर रही हैं। यूरोप, एशिया और अफ्रीका को जोड़ने वाले मार्गों पर ये भोजन और विश्राम के महत्वपूर्ण स्थल हैं। यहाँ ४२५ से अधिक पक्षी-जन प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं और यह देश प्रवास के दौरान एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अक्टूबर पक्षी-जन को देखने के सर्वोत्तम महीनों में से एक है (Kuwait Times)
जापान ने इस तकनीक के अपने पहले नैदानिक परीक्षण में दूरस्थ सहायता से ५ कोलोरेक्टल कैंसर रोगियों की सफल रोबोटिक सर्जरी की है, सभी ५ रोगियों की सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है। एक अनुभवी सर्जन ने लगभग ३० किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल से तेज़ गति वाले फ़ाइबर-ऑप्टिक कनेक्शन के ज़रिए रोबोट नियंत्रित किया और ऑपरेशन कक्ष में मौजूद डॉक्टरों के साथ मिलकर काम किया (Báo Tin tức)
ब्रिटेन के आतिथ्य प्रतिष्ठानों को सीमित वीगन विकल्प, अस्पष्ट लेबल, पशु-जन से प्राप्त छिपे हुए घटक, वीगन दूध पर अतिरिक्त शुल्क और कर्मचारियों की अपर्याप्त जानकारी के कारण भोजन करने आए पूरे समूहों को खोने का जोखिम है। ब्रिटेन में वीगन-अनुकूल आतिथ्य को बढ़ावा देने वाली Your Vegan Customer की संस्थापक नाओमी जार्डिन (वीगन) अधिक स्पष्ट भोजन-सूची, उचित मूल्य और बेहतर कर्मचारी प्रशिक्षण का आग्रह करती हैं (Vegconomist)
अमेरिकी वीगन खाद्य कंपनी Beyond Meat ने Beyond Immerse Protein + Energy पेय पेश किए हैं, प्रत्येक पेय में २० ग्राम प्रोटीन, १६० मिलीग्राम कैफ़ीन और ५ ग्राम रेशा है। चेरी बेरी और वॉटरमेलन स्ट्रॉबेरी स्वादों में उपलब्ध ये वीगन पेय केवल ऑनलाइन बेचे जाते हैं (The Garden Magazine)
वेगन्यूज़ के अनुसार, कोलोराडो [अमेरिका] के डेनवर में वीगन भोजन के विकल्प बढ़ रहे हैं और लगभग ३०० भोजनालय वीगन-अनुकूल हैं। चर्चित वीगन रेस्तराँ में Soda Club, Mother Other, Gladys, Watercourse Foods और Somebody People शामिल हैं, जो रचनात्मक व्यंजन परोसते हैं और सामुदायिक समर्थन बढ़ा रहे हैं (VegNews)
मायोर्का [स्पेन] के पाल्मा में पुलिस ने वाहनों के बीच भटक रहे डरे हुए, गुमशुदा कुत्ता-जन को बचाने के लिए Ma-19 राजमार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया। ले जाने वाले कर्मचारियों की प्रतीक्षा के दौरान एक अधिकारी ने कुत्ता-जन को शांत किया और पुलिस ने उनके देखभालकर्ता का पता लगाने के लिए जनता से सहायता माँगी (EuroWeekly News)
पशु-जन कल्याण संगठन एनिमल किंगडम फ़ाउंडेशन द्वारा गाय-जन को बचाने की अपील के बाद, बचावकर्मियों ने टारलाक सिटी [फ़िलीपींस] में नहर में फँसे एक गाय-जन को बचाया। अधिकारियों ने बूम क्रेन से गाय-जन को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया (GMA News)
जॉर्जिया [अमेरिका] की कॉब काउंटी के एक आपातकालीन पशु-जन अस्पताल में अग्निशमनकर्मियों ने १५ पिल्लों के जन्म में पशु-जन चिकित्सकों की सहायता की। बचाए गए एक कुत्ता-जन को प्रसव में जटिलताएँ होने पर अग्निशमनकर्मियों ने नवजातों के श्वसन मार्ग साफ़ किए, दवाएँ दीं और उन्हें गर्म रखा। बाद में एक अग्निशमनकर्मी ने एक पिल्ले को गोद ले लिया (Central Oregon Daily, AOL)
आज का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “ईश्वर के समक्ष जन्म और जाति किसी काम नहीं आते। मनुष्य के कर्म ही उन्हें बनाते या बिगाड़ते हैं।” - पूजनीय आत्मज्ञानी गुरु राम दास जी (शाकाहारी) चौथे सिख गुरु (We are Sikhs)
रैंडल रैथबन के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस ३-भाग की शृंखला के पहले और दूसरे भाग में, रैंडल ने बताया था कि कार दुर्घटना के बाद उन्होंने स्वयं को शरीर से बाहर ज़ंजीरों में बँधा पाया। एक दुष्ट आत्मा उन्हें नीचे नरक में ले गई, जहाँ उन्हें डर था कि वे हमेशा के लिए रह जाएँगे। अप्रत्याशित रूप से बचाए जाने के बाद उनकी भेंट परमपिता ईश्वर से हुई, जिन्होंने रैंडल से कहा कि उन्हें उन पर भरोसा है और उन्हें स्वर्ग दिखाया। ईश्वर ने जब उन्हें सीखने और सृजन करने के अवसर दिए, तो रैंडल यह जानकर भावुक हो उठे कि उन्हें (ईश्वर को) उनकी सांसारिक निराशाएँ याद थीं। अब, तीसरे भाग में रैंडल एक और अनुभव याद करते हैं, जिसने धरती पर अधूरी रह गई उनकी एक इच्छा पूरी की: दूसरे बच्चों के साथ खेलना। वे कहते हैं कि लगभग ६ वर्ष बाद तक उन्हें स्वर्ग की यात्रा का यह हिस्सा याद नहीं था, तब ईश्वर ने उन्हें दिखाया कि कैसे वे घास के मैदान में २ वर्ष के बच्चों के साथ खेले थे। ईश्वर ने समझाया कि बचपन का खेल वयस्क जीवन की नींव रखता है और इस अनुभव ने रैंडल के बचपन में रह गई कमी पूरी करने में सहायता की।
मृत्यु-समीप अनुभव के अंतिम पड़ाव पर रैंडल ईश्वर के विशाल सिंहासन के सामने पहुँचे, जहाँ घने काले बादल ने उनकी महिमा को ढक रखा था। उनके ऊपर एक झिलमिलाता इंद्रधनुष था। सिंहासन के सबसे पास गहरा जामुनी रंग था, जो नीले, हरित, पीले और नारंगी से होते हुए लाल रंग तक जाता था। किनारे पर वह स्वर्ग के सुनहरे प्रकाश में मिल जाता था। बैंगनी हिस्से में रैंडल ने सेराफ़िम कहलाने वाले स्वर्गीय प्राणियों को ईश्वर की स्तुति गाते देखा। उनकी आराधना से वे भावुक होकर रो पड़े। और परमपिता ने मुझसे कहा, “क्या तुम उनके साथ शामिल होना चाहते हो?” मुझे नहीं पता था कि क्या कहूँ। मैं डर गया था। मुझे डर लग रहा था, क्योंकि ये सेराफ़िम पवित्र आराधना के गीत गा रहे थे। उत्तर देने से पहले ही वे उनके बीच पहुँच गए और पवित्र आत्मा ने उन्हें साथ गाने में समर्थ बनाया। वे झिलमिला रहे थे और १६ स्वरों के सामंजस्य में गाते हुए एक-दूसरे के आर-पार जा रहे थे।
और मैंने मन ही मन सोचा, “मैं हमेशा के लिए यहीं रहना चाहता हूँ। ठीक यहीं”। ईश्वर रैंडल को आराधना से बाहर ले आए और समझाया कि अधिक समय तक रहने से उनके लिए धरती पर लौटने का निर्णय करना और कठिन हो जाएगा। जब रैंडल ने निर्णय लेने में सहायता माँगी, तो ईश्वर ने उन्हें एक चित्रपट दिखाया, जिसमें उनका जीवन और प्रेम से उनकी (ईश्वर की) सेवा करने के स्वर्गीय पुरस्कार दर्शाए गए थे। पहले १८ वर्ष धूसर थे, जो रैंडल के आध्यात्मिक पुनर्जन्म प्राप्त ईसाई बनने से पहले का समय दर्शाते थे। चित्रपट में आया एक विच्छेद दुर्घटना को दर्शाता था। उनके आगे रैंडल ने अपने अनुमान से लगभग ३५ वर्ष का और जीवन देखा, जो लगभग २०३७ तक फैला था। ईश्वर ने समझाया कि यह हिस्सा बेहतर दिख रहा था, क्योंकि रैंडल ने उनकी आज्ञा का और पूरी तरह से पालन करने का निर्णय लिया था। फिर रैंडल ने पूछा कि ईश्वर के प्रति अपना प्रेम दिखाने और उनकी सेवा करने के लिए वे क्या कर सकते हैं। वे तुरंत समझ गए कि ईश्वर चाहते हैं कि वे लौटें और दूसरों को स्वर्ग, नरक तथा उनके पुत्र प्रभु यीशु मसीह (शाकाहारी) के बारे में बताएँ। ईश्वर ने उन्हें चेताया कि लौटने पर गंभीर चोटें, टूटी हड्डियों का दर्द और ठीक होने में लगने वाले महीनों का कष्ट सहना होगा, फिर उन्होंने पूछा कि क्या वे तैयार हैं। मैंने कहा, “यदि मैं आपका हाथ थाम सकूँ, तो कुछ भी सह सकता हूँ”।
रैंडल कहते हैं कि वे अपने शरीर में तब लौट आए, जब दुर्घटना अभी घट ही रही थी। उनकी ३ पसलियाँ टूट गई थीं और उनके अनुसार, उनकी रीढ़ लगभग २ हिस्सों में टूट गई थी। दर्द से व्याकुल होकर वे फिर अपना शरीर छोड़कर स्वर्ग लौटना चाहते थे। और मैंने कहा, “नहीं, नहीं, प्रभु। मैं वापस जाना चाहता हूँ”। और उन्होंने कहा, “नहीं, रैंडल, तुम अपना निर्णय ले चुके हो”। आपातकालीन कर्मियों ने साँस लेने में सहायता के लिए रैंडल के गले में श्वसन नली डाली। वे बताते हैं कि उन्हें ऐसा लगा मानो उनका दम घुट रहा हो, उनके हाथ स्ट्रेचर से टेप लगाकर बाँध दिए गए थे, ताकि वे हिल न सकें। वे कहते हैं कि अगले ५ घंटे इस कठिन परीक्षा को सहने के लिए वे ईश्वर के सहारे रहे। जब नली निकाली गई, तो वे जान गए कि वे बच गए हैं और उन्हें दूसरा अवसर मिला है।
रैंडल चेताते हैं कि ईश्वर के नियमों की उपेक्षा करके जानबूझकर पाप करते रहना और यह अपेक्षा रखना कि प्रभु यीशु मसीह बस उन्हें क्षमा कर देंगे, उचित नहीं है। वे इसे प्रभु यीशु मसीह को फिर से सूली पर चढ़ाने जैसा बताते हैं और ज़ोर देते हैं कि ईश्वर पश्चात्ताप चाहते हैं। कृपया, कृपया ऐसा मत कीजिए। कभी उस स्थिति में मत पड़िए जिसमें मैं था, जहाँ आप जागते हैं और पाते हैं कि एक दुष्ट आत्मा ने आपको पकड़ रखा है और आपको नरक ले जाया जा रहा है।
नरक से बचाए जाने पर विचार करते हुए रैंडल बाइबल की भजन संहिता १०७ का उल्लेख करते हैं, जिसमें ईश्वर द्वारा उन्हें पुकारने वालों को बचाने और उनकी ज़ंजीरें तोड़ने का वर्णन है। उन शब्दों में वे अपना अनुभव पहचानते हैं और चाहते हैं कि दूसरे भी उस प्रेममय परमपिता को जानें, जिनसे उनकी भेंट हुई थी। यही वह बात है, जो मैं चाहता हूँ कि हर कोई मेरी गवाही से अपने साथ लेकर जाए। परमपिता परमेश्वर सबसे बेहतरीन पिता हैं, जो किसी को भी मिल सकते हैं। वे सचमुच अद्भुत पिता हैं। (Gracefully Millie YouTube channel - धन्यवाद)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें