विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास पेरू की हुआना से एक हार्टलाइन है, स्पेनिश भाषा में, जिसमें कई भाषाओं के सबटाइटल हैं:प्रिय गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम, मैं सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के अपने अनुभव को साँझा करना चाहती हूँ:पिछले कुछ दिनों से, मैं अपने बेडरूम में सोते समय टेलीविजन में सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स न्यूनतम वॉल्यूम पर चलाकर छोड़ रही हूं। मुझे ऐसा लगता है कि टेलीविजन की रोशनी, जिसकी स्क्रीन पर कोई कपड़ा नहीं लगा है और जिसकी चमक कम नहीं हुई है, यह मेरे पूरे कमरे को सफेद रंगत और लहरदार गति के साथ एक गर्म और सुनहरी ऊर्जा से भर देती है। मुझे लगता है कि राक्षसों को सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स से निकलने वाली ऊर्जा पसंद नहीं है। जिस घर में मैं रहती हूं वह काफी पुराना है, 100 साल से भी ज्यादा पुराना, और जब से मैं बच्ची थी, मैंने हमेशा गलियारों में काली परछाइयों और तरह-तरह की ऊर्जाओं को घूमते हुए देखा है। जो कुछ अच्छे और कुछ उतने अच्छे नहीं थे। एक बार एक ज्योतिषी ने मेरे परिवार को बताया कि घर के अंदर एक पोर्टल है। इसी वजह से वहां इतनी हलचल थी, और इसी वजह से हमें हर तरह के जीव दिखाई देती थी।एक रात, मैं आधी रात को जाग गई और स्क्रीन की रोशनी के बिना सोने के लिए टेलीविजन बंद कर दिया। मैं वापस सो गई और मैं अपनी शरीर से निकल पड़ी। मुझे एक आंतरिक दर्शन हुआ, जिसमें सबसे पहले एक सुंदर सत्व दिखाई दिया जिसने खुद को एक इन्ट्राटेरेस्टियल (अलौकिक) सत्व बताया। उन्होंने मुझे उस जगह के बारे में बताया जहां वह रहते हैं, और जैसे-जैसे उन्होंने उसका वर्णन किया, मुझे वह सब दिखाई देने लगा और मैंने उनसे कहा, "जो आप मुझे बता रहे हैं, वह मुझे दिख रहा है।" उन्होंने मुझे एक पन्ना दिया। टेलीपैथिक बातचीत के अंत में, उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से कहा: "वहां पर हम सभी वीगन हैं।"अचानक, मैं आंतरिक दृष्टि से बाहर निकली, और अपने शरीर में, भौतिक आयाम में लौटने की प्रक्रिया में, एक राक्षस ने मेरे कंधे को चुटकी की तरह छुआ। मुझे यह महसूस हुआ। मुझे यह पसंद नहीं आया। तो मैंने अपने दिवंगत पिता को बताया, जो उस समय मेरी आंतरिक दृष्टि में प्रकट हुए थे मानो मेरी मदद करने आए हों। और चूंकि वही उस कार को चला रहे थे जिसमें मैं थी, इसलिए मैंने उन्हें गाड़ी तेज करने के लिए कहा, ताकि वह दानव पीछे छूट जाए और मैं अपने शरीर में वापस लौट सकूं। मैंने टेलीविजन चालू किया और सुप्रीम मास्टर टीवी को वापस लगा दिया, ताकि मैं चैन से सो सकूं। उस दिन से मैं हर दिन सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स के साथ सोती हूँ। और अब मुझे भूतों से कोई परेशानी नहीं होती।इस बेहतरीन सुरक्षा उपकरण के लिए मास्टर और सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को धन्यवाद। विश्व में वीगन और सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स दोनों ही उन सभी घुसपैठियों को भगा देंगे और पृथ्वी के वातावरण को साफ कर देंगे। हार्दिक आभार के साथ! पेरू से हुआनासमझदार हुआना, अपना अनुभव साँझा करने के लिए धन्यवाद, जिससे दूसरों को सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स से निकलने वाले सबसे सुंदर प्रकाश और शक्ति का पूरी तरह से उपयोग करने में मदद मिल सकती है। सर्वशक्तिमान ईश्वर की शाश्वत प्रेम में, कामना है कि आप और आध्यात्मिक पेरू सदा सुरक्षित रहें। सार्वभौमिक ज्ञान में, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर के पास आपके लिए यह प्यारा सा जवाब है: "दयालु हुआना, परमेश्वर की इतनी साहसी और अच्छी शिष्या होने के लिए आपको धन्यवाद। आप एक व्यस्त घर में रहते हैं और आपने नकारात्मक तत्वों को अपने घर से बाहर निकाल दिया है, जिससे आपके घर में अब एक सुंदर और उज्ज्वल वातावरण व्याप्त हो गया है। शाबाश। सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स की शक्ति दूर-दूर तक फैलती है। यदि यह ग्रह एक दयालु स्थान बन जाए, तो संभवतः हमारे ग्रह पर और भी अच्छे इन्ट्राटेरेस्टियल (अलौकिक) सत्व घूमने आएंगे। उपहार स्वरूप प्राप्त वह पन्ना रत्न आपके और आपके उन्नत अलौकिक दोस्त के बीच एक संबंध स्थापित करता है। कामना है कि आप और सभी शालीन पेरूवासी नेक वीगन बनें और स्वर्ग की असीम प्रचुरता का आनंद लें। मैं आपको बहुत प्यार करती हूँ।"











