खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
 

सर्दियों में हमारे साथी पशु-जनों को प्रभावी ढंग से गर्म और खुश रखने के बारे में आपकी अनमोल सलाह को हम दिल से सँजोते हैं और आध्यात्मिक देखभाल तथा मार्गदर्शन के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।

विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब मैं खुशी से प्रिय सुप्रीम मास्टर चिंग हाई जी (वीगन) के ये अत्यंत विचारशील सुझाव प्रस्तुत कर रहा हूँ:

हेलो, सभी सुंदर बच्चों, प्रेम के फरिश्तों। परमेश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से सुखी एवं स्वस्थ रहें, और आपके माता-पिता आपको सभी प्रकार के सांसारिक ज्ञान और आध्यात्मिक प्रज्ञा प्रदान करें, ताकि आप सुरक्षित रहें और इस संसार में आराम से जीवन बिता सकें।

सर्दियाँ आने वाली हैं, हमने सुना है कि कई स्थानों पर बाढ़, भारी वर्षा और अचानक शीत लहर या गर्मी की लहर, या कोई भी अन्य लहरों की तरह अनेक आपदाएँ आ रही हैं। आजकल हम सुरक्षित महसूस नहीं करते, पर कोई बात नहीं, बस आपको सर्वोत्तम प्रयास करना है। सभी गर्म कपड़े और संभव हो तो एक तंबू भी तैयार रखें। यदि आप अपने कमरे में तंबू लगाकर उसके भीतर गर्म, मोटे कंबल के साथ सोएँ, तो आपको पर्याप्त गर्माहट मिलेगी। और यदि संभव हो, तो एक छोटा वाला भी रखें, अपने कुत्ते-जन के लिए, आपके पास कुत्ता-व्यक्ति है या कोई भी कुत्ते-व्यक्ति के लिए।

श्वान-जनों के साथ मेरा अनुभव यह रहा है कि यदि मैं उन्हें पिंजरे में रखती, तो उस पिंजरे के चारों ओर खिड़कियों जैसे कुछ खुले स्थान होते थे। यदि पूरे पिंजरे को मोटे, गर्म कंबल से ढक दिया जाए—हो सके तो शायद एक से अधिक कंबल से— तो भीतर बहुत अधिक गर्माहट रहती है। सामने का भाग भी उसी या किसी अतिरिक्त कंबल से बंद कर दें और सामने के दरवाजे पर थोड़ा-सा स्थान खुला छोड़ दो, ताकि श्वान-जन को पर्याप्त हवा मिलती रहे या इसे ज़्यादा खुला रखें। यह गर्मियों के लिए है; सर्दियों में सामने की दीवार वाली खिड़की (चित्र देखें) थोड़ी खुली रखें, ताकि हवा का झोंका आपके पालतू साथी को न लगे। पिंजरे का अगला हिस्सा पूरी तरह बंद रखें और हवा खिड़की की छोटी-सी दरार से आती-जाती रहेगी। बस थोड़ी-सी दरार खुली रखें, अधिक नहीं, ताकि पिंजरा गर्म रहे। लेकिन हवा हमेशा आती-जाती रहेगी। अंदर काफ़ी गर्म रहता है।

आप उन्हें जैकेट, यानी सर्दियों की जैकेट भी पहना सकते हैं। तब वहाँ सोते समय उन्हें बिस्तर की तुलना में कहीं अधिक गरमाहट मिलेगी— या अगर आप भी उनके साथ अपने बिस्तर पर साथ सो जाएँ और और उसके कंबल हटा देने पर भी आप पूरी रात उसे फिर से कंबल ओढ़ाते रेहते हैं, तो भी गर्मी बनी रहेगी। अन्यथा, यदि वह सर्दियों में अलग सोता है और किसी दिन बिजली न हो, तो आप बस उसे इस तरह से पिंजरे में सोने दें। आप ऐसे पोर्टेबल केज या किसी भी सुंदर पिंजरे का उपयोग कर सकते हैं, बशर्ते इसकी बनावट ऐसी हो कि आप इसे पूरे मोटे कंबल या स्लीपिंग बैग से ढक सकें। फिर पिंजरे के भीतर बहुत गर्मी बनी रहेगी, क्योंकि श्वान-जनों के शरीर में स्वाभाविक रूप से किसी प्रकार की ताप प्रणाली होती है और उनका शरीर काफ़ी गर्म रहता है। इसलिए यदि वे ऐसे छोटे पिंजरे में सोएँ, तो उनकी गर्मी भीतर ही बनी रहेगी। इस तरह उन्हें बिल्कुल ठंड नहीं लगेगी।

या उन्हें मेरे डिज़ाइन जैसा मुलायम, साधारण, पिरामिड जैसा तंबू दें, या कोई भी अन्य तंबू, बशर्ते उनकी छत पूरी तरह चौकोर न हो। छत नीचे की ओर ढलानदार हो, चाहे उसका आकार गोल हो या त्रिकोणीय। इस प्रकार भीतर अधिक गर्मी रहती है और वे अंदर अधिक शांत अनुभव करेंगे। ठीक है, मेरे प्रिय?

परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं, अच्छे बच्चो। मैं भी आपसे प्रेम करती हूँ। इस पर निश्चिंत रहें। और मैं आपके श्वान-, बिल्ली-, पक्षी-, बत्तख- और कछुए-जनों को भी प्रेम करती हूँ। यहाँ तक कि आपके साँप- और चूहे-जनों से भी, जिन्हें भी आप प्रेम से अपने स्नेहपूर्ण घर में लाए हो, मैं उनसे भी प्रेम करती हूँ। मैं सभी पशु-जनों से प्रेम करती हूँ, यहाँ तक कि बाघ-, सिंह- और साँप-जनों से भी… मैं उन सभी से प्रेम करती हूँ।

ठीक है, मेरे प्रिय। परमेश्वर सदैव आप बच्चों से प्रेम करते हैं। मैं भी आपसे प्रेम करती हूँ, हमेशा। और स्वस्थ रहें और अच्छे रहें, प्रतिदिन परमेश्वर से प्रार्थना करने की आदत बनाएँ। जागने पर शांतिपूर्ण रात के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दें और सोने से पहले एक अद्भुत, सफल, शांतिपूर्ण और प्रेममय दिन के लिए परमेश्वर को धन्यवाद दें। और यदि कोई बात आपकी इच्छा के अनुसार न हुई हो, तो अगली बार, कल प्रयास करना। हमेशा कुछ न कुछ बदलता रहता है। और यदि आफ अच्छा और सदाचारी जीवन जीते हैं और सबके प्रति दयालु रहते हैं, तो परमेश्वर सदैव आपके साथ होंगे और आप सदा परमेश्वर के प्रेम का अनुभव करेंगे। और जीवन बहुत आरामदायक होगा— जितना आरामदायक इस संसार में संभव है। ठीक है, मेरे प्रिय?

और अपने वास्तविक घर, स्वर्ग की और देखें। इस संसार को अलविदा कहकर घर लौटने से पहले ही अपना घर देखने का मार्ग खोजने का प्रयास करें। इसे खोजने के कई मार्ग हैं। इंटरनेट पर देखकर पता करें कि आपको कौन-से गुरु पसंद हैं। आप उस गुरु से शिक्षा ग्रहण करें। यह सुनिश्चित करें कि वे आपको यह वचन देते हैं कि उनकी सिखाई विधि आपको घर तक पहुँचा देगी। जितना ऊँचा हो, उतना बेहतर। “मेरे पिता के घर में अनेक महल हैं।" कुछ नीचे हैं, कुछ ऊपर। कुछ बीच में हैं। कुछ सर्वोच्च हैं। तो अपनी पसंद चुनें। लेकिन पहले प्रार्थना करके सुनिश्चित करें कि वह गुरु अच्छे हैं। उनसे पूछें कि क्या वे स्वयं भी उच्चतम संभव स्वर्ग तक गए हैं और क्या उन्होंने परमेश्वर को देखा है या परमेश्वर से बात की है, उदाहरण के लिए। और सुनिश्चित करें कि वे गुरु निःस्वार्थ हों, यानी कि वे आपसे कभी कुछ करने को न कहें, जब तक कि आप खुद स्वेइच्छा से न करें, आपको लगे की आपको करना पसंद हो, लेकिन स्वयं को गुरु कहने वाले किसी व्यक्ति को अपना शोषण मत करने देना। ठीक है?

परमेश्वर को याद रखें, आप दिव्य से आए हो और परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं। मैं और परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं। अपना खयाल रखना, मेरे प्रिय। जब भी और जिस प्रकार संभव हो, अपने माता-पिता की मदद करना। अच्छी तरह पढ़ाई करना, ताकि स्नातक होने के बाद आप समाज के काम आ सकें। हमारे पास जो कुछ है और जो भी परमेश्वर हमें देना उचित समझते हैं, उसके लिए हम उनको धन्यवाद देते हैं। आमीन। आपको प्रेम।

श्वान-जनों के लिए एक और सुझाव यह है कि जब सर्दियों में रात को वे पिंजरे में सोएँ, तो यदि आप बिना किसी बाधा के पिंजरे का ऊपरी भाग ढक सकते हैं, तो उसे ढक दें। वही पिंजरा जिसका मैंने पहले उल्लेख किया था— जिसमें कई खुले स्थान और चारों ओर अनेक खिड़कियाँ हों— तो आप इसके ऊपर और बाहर उपयुक्त साइज के इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट लगा सकते हैं। पहले इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट को अत्यंत गर्म कंबल से ढक दें, जरूरत हो तो इसे डबल कर दें, ताकि सारी गर्मी उन कंबलों के भीतर बनी रहे और हवा में न फैले। और बेशक, पिंजरे के भीतर एक गर्म, मोटा कंबल रखें और इसके नीचे उनके लिए गद्दा भी बिछाएँ। इसे आरामदायक बनाएँ। और सर्दी बहुत अधिक होने पर भी यदि रात के तापमान के अनुसार आप इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट चालू करें, तो भीतर बहुत गर्म रहेगा। यदि बहुत ठंड हो, तो शायद इसे दो नमबर पर रखें। यदि अधिक ठंड न हो, तो एक नमबर पर। यदि अधिक ठंड हो, तो उदाहरण के लिए तीन नमबर पर रखें। आपको स्वयं जाँच करनी होगी। इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट कुछ समय चालू रखने के बाद, जब आपके श्वान-जन भीतर जाकर आराम से सो जाएँ, तो आप अपने नंगे हाथ पिंजरे में डालकर देख सकते हैं, पिंजरे के भीतर का तापमान बाहर से बिल्कुल अलग महसूस होगा। इलेक्ट्रिक ब्लैंकेट इस्तेमाल करने से पहले भी, सर्दियों की कुछ रातों में जब ज्यादा ठंड न हो, आपको भीतर बहुत गर्मी महसूस होगी, इसलिए श्वान-व्यक्ति गहरी नींद में खर्राटे लेते हुए सोएगा।

तो अपना ध्यान रखें। अपने प्रिय साथी पशु-जनों की पूरे प्रेम से देखभाल करें। और परमेश्वर को याद रखें और उनसे प्रार्थना करें कि वे आपकी, आपके परिवार की, प्रियजनों या दोस्तों की और पालतु पशु-जनों की रक्षा करें। आप जिनसे भी प्रेम करते हैं, यदि आपको लगे कि उनके लिए प्रार्थना आवश्यक है, तो अवश्य करें। यदि आप किसी और के लिए प्रार्थना करें, तो स्वाभाविक और स्वतः ही कुछ पुण्य आपको भी मिलेगा। परमेश्वर से प्रार्थना करने का आनंद लें। यदि कभी परमेश्वर आपको जवाब दें, तो आश्चर्य मत करना। विशेषकर यदि आप क्वान यिन ध्यान-साधना, (आंतरिक दिव्य प्रकाश और ध्वनि पर) ध्यान करते हो, तो आप परमेश्वर को देखेंगे। कभी-कभी या अकसर —यह उनके साथ आपके संबंध पर निर्भर करता है।

चाओ, चाओ। आपको बहुत प्रेम! परमेश्वर आपसे प्रेम करते हैं, अच्छे बच्चों। मैं भी आपसे प्रेम करती हूँ!

हम भी आपसे प्रेम करते हैं, गुरुवर! सर्दियों में हमारे साथी पशु-जनों को प्रभावी ढंग से गर्म और खुश रखने के बारे में आपकी अनमोल सलाह को हम दिल से सँजोते हैं और आध्यात्मिक देखभाल तथा मार्गदर्शन के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।
और देखें
नवीनतम वीडियो
44:26

उल्लेखनीय समाचार

2026-09-22   750 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-22
750 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-09-22
774 दृष्टिकोण
वीगनवाद: जीने का सज्जन तरीक़ा
2026-09-22
579 दृष्टिकोण
मास्टर और शिष्यों के बीच
2026-09-22
1517 दृष्टिकोण
39:10

उल्लेखनीय समाचार

2026-09-21   888 दृष्टिकोण
उल्लेखनीय समाचार
2026-09-21
888 दृष्टिकोण
ज्ञान की बातें
2026-09-21
894 दृष्टिकोण
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें
डाउनलोड
मोबाइल
मोबाइल
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
मोबाइल ब्राउज़र में देखें
GO
GO
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड