दैनिक न्यूज़ प्रसारण – 26 अगस्त, 2026
अमेरिका और कनाडा व्यापार समझौते पर सहमत नहीं हो सके, जिसके बाद कई कनाडाई वस्तुओं पर अमेरिका का नया 50% शुल्क लागू हो गया। कनाडा ने कहा है कि वह 8 सितंबर से जवाबी कार्रवाई करते हुए घरेलू उपकरणों, कृषि उपकरणों, लुगदी व कागज़ और इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई उत्पादों पर समान शुल्क लगाएगा। यह विवाद दोनों पुराने सहयोगियों के बीच व्यापारिक तनाव में बड़ी बढ़ोतरी का संकेत है (Axios)
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान का कहना है कि मारे गए ईरानी सर्वोच्च नेता अली ख़ामेनेई ने अमेरिका के साथ ईरान के संघर्ष का कूटनीतिक समाधान खोजने का समर्थन किया था। राष्ट्रपति पेज़ेशकियान ने कहा कि पूर्व सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई चाहते थे कि ईरान “न युद्ध, न शांति” की स्थिति से आगे बढ़े और उनका मानना था कि मज़बूत स्थिति से बातचीत करके समस्याएँ सुलझाई जा सकती हैं। ईरान और अमेरिका के बीच 60 दिन का अस्थायी युद्धविराम बिना शांति समझौते के समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति पेज़ेशकियान अब नए सिरे से कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं (New York Post)
इराक के बार-बार अनुरोध के बाद ईरान ने कई इराकी तेल टैंकरों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने की विशेष अनुमति दी है (Reuters)
22 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस, यूक्रेन (यूरेन) के साथ शांति वार्ता के लिए “हमेशा तैयार” है, लेकिन तभी जब वार्ता उनके शब्दों में “ज़मीनी वास्तविकताओं” पर आधारित हो [Pravda]
यूक्रेनी (यूरेनी) राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से बातचीत के बाद कहा कि संयुक्त राष्ट्र, यूक्रेन (यूरेन) में रूस का युद्ध समाप्त करने का रास्ता खोजने के प्रयासों में शामिल होगा (RBC-Ukraine)
यूक्रेन (यूरेन) की रक्षा खुफिया एजेंसी के अनुसार, रूस ने अपने कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 8,500 उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात किए हैं, जिनमें करीब 400 ड्रोन संचालक और 1,000 इंजीनियर व सैपर यानी अग्रिम मोर्चे के इंजीनियर शामिल हैं। यूक्रेनी (यूरेनी) अधिकारियों का कहना है कि उत्तर कोरियाई कर्मियों से यूक्रेन (यूरेन) के भीतर सीधे लड़ने के बजाय टोही, ड्रोन हमलों और पिछले क्षेत्रों के अभियानों में सहायता की उम्मीद है, जिससे रूस अपने अधिक सैनिकों को आक्रामक भूमिकाओं में लगा सकेगा (United24 Media)
आर्मेनिया और दक्षिण सूडान ने औपचारिक रूप से राजनयिक संबंध स्थापित किए हैं। संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों के स्थायी प्रतिनिधियों ने 19 अगस्त को न्यूयॉर्क में संबंध स्थापित करने वाले संयुक्त वक्तव्य पर हस्ताक्षर किए (Xinhua)
चीन और स्विट्ज़रलैंड ने सितंबर 2024 में शुरू हुई पांच दौर की वार्ता के बाद अपने मुक्त व्यापार समझौते को उन्नत करने संबंधी बातचीत पूरी कर ली है। संशोधित समझौते से वस्तु और सेवा व्यापार, निवेश तथा व्यापार नियमों में पहुंच बढ़ने की उम्मीद है, औपचारिक हस्ताक्षर और कार्यान्वयन से पहले दोनों देश अब घरेलू प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं (China Daily)
रवांडा और दक्षिण कोरिया ने सीमा-पार अपराध से निपटने में अपने पुलिस बलों का सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में खुफिया जानकारी साझा करना और आतंकवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध व भगोड़ों के विरुद्ध संयुक्त प्रयास शामिल हैं, साथ ही, पुलिस प्रशिक्षण, विदेशों में नागरिकों की सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग भी बढ़ाया जाएगा (KT Press)
दक्षिण कोरिया ने यह परखने के लिए आर्कटिक के रास्ते यूरोप तक अपनी पहली वाणिज्यिक कंटेनर यात्रा शुरू की है कि उत्तरी समुद्री मार्ग नियमित नौवहन गलियारा बन सकता है या नहीं। जहाज़ के लगभग 40 से 45 दिनों में आने-जाने की यात्रा पूरी करने की उम्मीद है, वह रूस के उत्तरी तट के पास आर्कटिक जल से गुजरते हुए ब्रिटेन, नीदरलैंड और पोलैंड में रुकेगा। दक्षिण कोरिया को उम्मीद है कि 2030 तक आर्कटिक नौवहन को नियमित व्यापार मार्ग बनाकर वह प्रमुख नौवहन केंद्र के रूप में अपनी भूमिका मज़बूत करेगा (Channel News Asia)
स्विनबर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने पाया कि ब्रोकोली में मौजूद सल्फोराफेन यौगिक, फ्रेडरिक्स अटैक्सिया से पीड़ित लोगों में कम पाए जाने वाले फ्रैटैक्सिन प्रोटीन का स्तर बढ़ाता है, यह दुर्लभ वंशानुगत रोग समन्वय क्षमता में लगातार गिरावट लाता है। प्रीक्लिनिकल परीक्षणों से पता चला है कि यह यौगिक कोशिकीय तनाव और सूजन घटाते हुए संवेदनशील संवेदी तंत्रिकाओं की रक्षा करता है, जिससे इस दुर्लभ और लाइलाज तंत्रिका रोग के किफ़ायती उपचार की आशा जगी है (SciTech Daily)
देशभर में मौसमी इन्फ्लुएंज़ा फैलने के बीच भारत में H1N1 के मामले बढ़ रहे हैं। 19 अगस्त को इंदौर में 60 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दिल्ली में मामले सालाना आधार पर लगभग छह गुना बढ़ गए। बेंगलुरु के एक स्कूल में 500 से अधिक विद्यार्थी और 21 कर्मचारी बीमार पड़ गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने परामर्श जारी कर चेताया है कि H1N1 संवेदनशील लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है (ABP)
दक्षिण डकोटा, अमेरिका के पाइन रिज आरक्षण क्षेत्र में हंटावायरस मिलने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने निवासियों को चेतावनी दी है। सूखा, तूफ़ान और जंगल की आग चूहों को घरों के भीतर आने पर मजबूर कर सकते हैं, जिससे उनके मूत्र, मल, लार या घोंसले की सामग्री के संपर्क का जोखिम बढ़ जाता है। अधिकारियों ने सफ़ाई से पहले दूषित स्थानों को संक्रमणमुक्त करने, झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से बचने, ब्लीच और पानी का 1:10 घोल इस्तेमाल करने तथा हवा की आवाजाही और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की सलाह दी है (KOTA Territory)
सूखे के कारण पनामा नहर प्राधिकरण ने यातायात घटाने की घोषणा की है। दैनिक आवागमन 4 सितंबर से 36 से घटाकर 34 और 15सितंबर से 32 किया जाएगा। मई से अगस्त तक वर्षा ऐतिहासिक औसत से 34% कम रही, जबकि जलग्रहण क्षेत्र में पानी का प्रवाह सामान्य से 44% कम है (The Japan Times, Reuters)
अत्यधिक गर्मी से आल्प्स अस्थिर हो रहा है और रिकॉर्ड संख्या में चट्टानें गिर रही हैं, क्योंकि पिघलता स्थायी तुषार मों ब्लां और मैटरहॉर्न के आसपास की चट्टानों को कमज़ोर कर रहा है। इस पर्वत-समूह में इस साल करीब 450 बार चट्टानें गिरने की घटनाएं दर्ज हो सकती हैं, जो 2022 के 300 के रिकॉर्ड से अधिक हैं। 2026 के पर्वतारोहण सत्र में चट्टानें गिरने से अब तक तीन पर्वतारोहियों की मौत हो चुकी है (Daily Mail)
स्पेन के उत्तर-पूर्वी तारागोना प्रांत में भारी वर्षा से बाढ़ आ गई, जिसमें 11 लोग घायल हुए और करीब 400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। रोडा दे बेरा में एक दीवार गिरने से तीन लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर है और उनमें से एक की स्थिति नाज़ुक है। कोस्टा दौरादा के कुछ हिस्सों में 200 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई (Cadena SER)
दक्षिण अफ्रीकी उद्यमी लुफुनो नेमाकोंडे केले के पौधों के तनों के रेशे से ‘EcoCurls’ नामक पौधा-आधारित केश-सज्जा उत्पाद विकसित कर रही हैं, जो कृत्रिम बालों का अधिक दीर्घकालिक विकल्प बन सकता है। इस उत्पाद का दक्षिण अफ्रीकी मानक ब्यूरो परीक्षण कर रहा है (SAnews)
अमेरिकी खाद्य कंपनी डोल ने अमेरिका में स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल स्वाद वाले दो वीगन व्हिप्ड टॉपिंग पेश किए हैं, जिनकी प्रति खुराक में 10 कैलोरी और 1 ग्राम चीनी है। ये दुग्ध-मुक्त उत्पाद पेय, मिठाइयों और फलों के लिए बनाए गए हैं (Sporked)
ऑस्ट्रेलिया की बायोचीज़ ने देशभर के सुपरमार्केट में प्रोटीन-युक्त वीगन चेडर के कद्दूकस टुकड़े पेश किए हैं, मटर के प्रोटीन और नारियल तेल से बना यह उत्पाद बेहतर पोषण देता है और आसानी से पिघलता है (Vegconomist)
अमेरिकी खुदरा विक्रेताओं ने कई नए वीगन उत्पाद पेश किए हैं, इनमें गेहूं के ग्लूटेन से बना ‘फील्ड रोस्ट फील्ड बेकन’, वीगन हैम और चेडर वाले ‘पार्मेला क्रीमरी मंच बॉक्स’, Whole Foods स्टोर में बिकने वाला वीगन बटर चिकन सॉसयुक्त भारतीय फ्लैटब्रेड ‘Butter Chik’n Naan’ और देशभर में 1,300 पब्लिक्स डेली केंद्रों पर मिलने वाला ‘Meatless Turkey Club’ सैंडविच शामिल है (VegNews)
ज़ायन राष्ट्रीय उद्यान, यूटा दिव्यांग आगंतुकों को घाटी के रास्तों तक बेहतर पहुंच देने वाली निःशुल्क ऑल-टेरेन व्हीलचेयर उपलब्ध कराने वाला अमेरिका का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। करीब दो साल की तैयारी के बाद एक गैर-लाभकारी संस्था ने इस व्हीलचेयर के लिए अनुदान दिया। यह पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध है (Good News Network)
श्वान-जन बर्गांतिन स्पेन के अल्मेरिया में भूखा छोड़ दिए जाने के बाद जीवित बच गया, बचावकर्मियों ने उसे एक खाड़ी की चट्टानों पर फंसा और थका हुआ पाया। एक नौका दल और स्वयंसेवक ने उसे बचाया और पशु-जन-चिकित्सा की व्यवस्था की। अब वह स्वयंसेवकों द्वारा संचालित आश्रय में है, जबकि एक पशु-जन-कल्याण समूह उसे गोद लेने पर विचार कर रहा है (EuroWeekly News)
60 वर्षीय पर्यटक केन नर्स बेहतर नज़ारा देखने की कोशिश में अमेरिका के मोंटाना स्थित ग्लेशियर राष्ट्रीय उद्यान की एक जलधारा में 37 मीटर नीचे गिरने के बाद भी जीवित बच गए। जॉश सेपेल्ट ने उन्हें पानी से निकाला और बचाव दल द्वारा हवाई मार्ग से अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले CPR यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन दिया। श्री नर्स की पसलियां और कोहनी टूट गईं तथा फेफड़ों में चोट आई, लेकिन वह स्वस्थ हो रहे हैं (Daily Mail)
आज का सांत्वनादायक उद्धरण: “ईश्वर आपको कभी अस्वीकार नहीं करेंगे। उन्हें स्वीकार करना या न करना आपका निर्णय है।” – रेवरेंड चार्ल्स स्टैनली, अमेरिकी सदर्न बैपटिस्ट पादरी और लेखक (BrainyQuote)
एरन गूल्डिंग के मृत्यु-समीप अनुभव पर आधारित इस बहुभागीय शृंखला में, अमेरिकी ट्रक चालक और हाल ही में चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स में शामिल हुए एरन बताते हैं कि बचपन में मौत से सामना होने पर वह कैसे एक रहस्यमय लोक में पहुंचे, जहां उनकी भेंट दिव्य “सृष्टि-माता” से हुई। कैलिफ़ोर्निया में जन्मे एरन एक ऐसे ईसाई परिवार में पले-बढ़े, जो वास्तव में अपने धर्म का पालन नहीं करता था, फिर भी बचपन में उन्हें आध्यात्मिक रूप से लगता था कि “कहानी में और भी बहुत कुछ” है। आठ वर्ष की उम्र में एरन को एक ऐसी बीमारी हुई, जिसे उन्होंने निमोनिया समझा, और वह दो सप्ताह पाम स्प्रिंग्स के अस्पताल में रहे, उनके अनुसार, वहां उन्हें नसों के ज़रिए दिए जाने वाले तरल के अलावा कुछ नहीं दिया गया। नर्सों ने इतनी बार उनका खून लिया— कभी अलग-अलग पालियों में एक-दूसरे से अनजान कर्मियों ने दो बार— कि उनका शरीर क्षीण होने लगा।
असल में, डॉक्टरों ने मेरी मां से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि मैं क्यों कमज़ोर होता जा रहा हूं। वे कुछ नहीं कर सकते थे, इसलिए उन्होंने कहा कि जाकर अंतिम विदाई दे दीजिए। वह भीतर आईं और मुझसे मेरी आखिरी इच्छा पूछी। मैंने कहा, “खाना!” इसलिए वह बाहर गईं और मेरे लिए पैनकेक का ढेर ले आईं... और डॉक्टर उनसे बहुत नाराज़ हुए। एरन के अनुसार, मां का लाया खाना खाने के बाद उन्हें बेहतर महसूस हुआ, लेकिन उन दो सप्ताह में वह बेहद कमज़ोर हो गए थे और बार-बार होश मे आते व जाते रहे, वह इसे कोमा से अधिक स्वप्न जैसी अवस्था बताते हैं। ऐसी ही एक अवस्था में उन्होंने स्वयं को उस यात्रा के पहले पड़ाव पर पाया, जो आगे चलकर बार-बार होने लगी और जिसे जीवन में बाद में उन्होंने अधिक स्पष्टता से देखा।
पहली बार वह बस सुरंग के अंत में दिखाई देने वाले प्रकाश जैसा था। मैं बस उस प्रकाश से होकर गुज़र रहा था। जब आप उसे देखते हैं, तो वह बेहद चमकीला होता है। फिर वह आपको एक पेड़ के पास पहुंचा देता है। मेरी शुरुआत एक पेड़ के पास हुई, अचानक आप उस पेड़ के पास होते हैं और आपके चारों ओर अंधेरा होता है। मैंने उसे कांच का घर कहा, क्योंकि पेड़ के पास पहुंचने के तुरंत बाद बाहर देखने पर चीज़ें झिलमिलाती दिखाई देती हैं, सब कुछ कांच जैसा लगता है और पानी की आवाज़ सुनाई देती है। लेकिन सभी अनुभूतियां एक जैसी थीं। यह समझाना सबसे कठिन है कि वहां सब कुछ जीवित महसूस होता है। आप पानी और पेड़ समेत हर चीज़ से जुड़ाव महसूस करते हैं। आप जानते हैं कि हर चीज़ में सब कुछ समाया है—मैं इसे इसी तरह सबसे अच्छी तरह समझा सकता हूं।
फिर मैंने दूर झिलमिलाती हुई कोई नगरी या कांच के घरों जैसी चीज़ देखी। मानो आपको उसकी ओर राह दिखाई जाती है, क्योंकि आप उस अंधेरे स्थान में होते हैं और आपको बिल्कुल पता नहीं होता कि क्या हो रहा है। इसलिए मैं जैसे अपने आप उसकी ओर खिंचता चला गया। पहली बार मैंने गौर किया कि मेरे विचार ही मुझे वहां तक ले जा रहे थे। आप पानी की आवाज़ सुनते हैं और ज़मीन पर झिलमिलाहट देखते हैं।
हर कदम पर सब कुछ जगमगा उठता था और मानो रास्ता दिखाता था, बिल्कुल सिनेमाघर की रोशनियों की तरह, जो आपको मार्ग पर आगे ले जाती हैं। फिर मैं एक सीढ़ी के पास पहुंचता, जो उस सत्ता तक जाती थी जिसे मैं सृष्टि-माता कहता हूं। मैं कहूंगा कि वहां काल(समय)-पिता भी थे। लेकिन मेरी पहली भेंट माता से हुई। वह निश्चित रूप से एक दिव्य सत्ता थीं। चेहरे की कोई आकृति या कुछ और नहीं था, वह भी झिलमिलाते अंधकार जैसी थीं, लेकिन प्रकाशमय सत्ता प्रतीत होती थीं। इन बातों को समझाना वास्तव में बहुत कठिन है। उनका स्वरूप दिव्य था और उनमें स्त्रियोचित गुण था। उनसे सांत्वना मिलती थी। आपको लगता था कि आप अपने घर में हैं। मैं उस जगह के शीर्ष पर रखी एक बेंच पर बैठकर कुछ समय उनसे बात करता रहा, जो सीढ़ी जैसी लगती थी। हर चीज़ की कोई संरचना थी, फिर भी नहीं थी। मैं उसे बहते और झिलमिलाते पानी जैसा ही सबसे अच्छी तरह बता सकता हूं।
भाग 2 में एरन को पता चलता है कि सृष्टि-माता के साथ पूरी तरह घर जैसा महसूस करने के बावजूद उन्हें वहां रहने की अनुमति नहीं है। वर्षों बाद, अपने ट्रक में अकेले सोते समय वह अचानक जागते और स्वयं को एक रहस्यमय महिला से बात करते पाते। मैं उस महिला से बात कर रहा था, लेकिन अंत में जो कहा गया वह था, “सब ठीक हो जाएगा, और मैं तुमसे स्टारलाइट ट्रेल पर मिलूंगी।” एरन गूल्डिंग के मृत्यु-समीप अनुभव के भाग 2 के लिए कल फिर हमारे साथ जुड़िए। (Round Trip Death)